सोनम-राजा रघुवंशी हत्याकांड जैसी वारदात, डेढ़ साल के प्यार के खातिर पत्नी ने प्रेमी संग मिल पति को राप्ती नदी से फेंका

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

सिद्धार्थनगर। ढेबरुआ थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। प्रेम संबंधों में अंधी हुई महिला ने पहले पति को बलरामपुर ले जाकर नशीला पदार्थ खिलाया, फिर प्रेमी की मदद से उसे राप्ती नदी में पुल से फेंक दिया। यह मामला इंदौर की चर्चित सोनम-राजा रघुवंशी हत्याकांड जैसा ही है, जिसने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है।

18 साल पुराना रिश्ता बना डेढ़ साल के प्यार की भेंट

संगीता नाम की महिला की शादी करीब 18 साल पहले कन्नन नामक युवक से हुई थी। कन्नन दिल्ली से प्रेम विवाह कर संगीता को गांव लाया था। दोनों का 12 साल का एक बेटा भी है। कन्नन गांव में रहकर मछली पकड़ने का काम करता था।

ग्रामीणों के मुताबिक, डेढ़ से दो साल पहले संगीता की ट्रेन में अनिल शुक्ला उर्फ विवेक नामक युवक से मुलाकात हुई थी। मुलाकात के बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ती गईं और बात प्रेम-प्रसंग तक जा पहुंची।

प्लान बनाकर की हत्या

पुलिस के अनुसार, संगीता ने प्रेमी विवेक के साथ मिलकर पति कन्नन को रास्ते से हटाने की साजिश रची। वह उसे दो जून को किसी बहाने से बलरामपुर ले गई और वहां नशीला पदार्थ खिलाकर उसे बेहोश किया। इसके बाद दोनों ने मिलकर राप्ती नदी के पुल से कन्नन को नीचे फेंक दिया।

गुमशुदगी दर्ज कर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश

घटना को छिपाने के लिए संगीता ने दो जून को ढेबरुआ थाने में कन्नन की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने जब जांच शुरू की और संगीता से सख्ती से पूछताछ की, तो उसने पूरी सच्चाई उगल दी।

नदी से बरामद हुआ कंकाल

संगीता की निशानदेही पर पुलिस ने मंगलवार को बलरामपुर के सेमरहना गांव के पास राप्ती नदी से एक कंकाल बरामद किया, जो कपड़ों के आधार पर कन्नन का निकला। शव सड़ी-गली हालत में था और कंकाल में तब्दील हो चुका था।

आरोपी प्रेमी भी पुलिस की गिरफ्त में

पुलिस ने संगीता और उसके प्रेमी अनिल शुक्ला उर्फ विवेक को गिरफ्तार कर लिया है और दोनों से पूछताछ जारी है। ढेबरुआ थाना प्रभारी गौरव कुमार सिंह ने बताया कि हत्या की पुष्टि होने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। यह मामला प्रेम प्रसंग में अंधे होकर रिश्तों की हत्या करने वाली मानसिकता की एक और बानगी है, जिसने एक खुशहाल परिवार को बर्बादी के रास्ते पर ला दिया।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

BHUPESH BAGHEL STATEMENT : साय के तंज पर भूपेश का पलटवार!

BHUPESH BAGHEL STATEMENT : Bhupesh's counterattack on Sai's taunt! दुर्ग।...

KHABAR CHALISA SUNDAY SPECIAL तिरछी नजर : बिगड़े बोल पर सरकार सख्त

  आरक्षण के खिलाफ सोशल मीडिया पर मुखर रहे सरकारी...