मनेंद्रगढ़ में 200 करोड़ से अधिक तो सक्ती के लिए 153 करोड़ का विकास कार्य सीएम ने दी सौगात

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

32 वे जिले मनेन्द्रगढ़ से 33वे जिले सक्ती के लिए सीएम हुए रावना , 153 करोड़ रूपए से अधिक के विकास कार्यों भूमिपूजन और लोकार्पण करेंगे

 रायपुर अधिकारियों ने बताया, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के लिए 200 करोड़ 73 लाख रुपए की राशि के 15 कार्यों का भूमि पूजन एवं लोकार्पण किये। जिसमें 187 करोड़ 04 लाख 66 हजार के नौ कार्यों का भूमि पूजन और 13 करोड़ 68 लाख 57 हजार के छह कार्यों का लोकार्पण किया गया । इस दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित योजनाओं से लोगों को सामग्री आदि का वितरण भी किया गया। 32वें जिले का उद्घाटन करके सीएम फिर सकती जिले के लिए रावण हुए।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 9 सितम्बर को नवगठित जिला सक्ती के शुभारंभ अवसर पर शासकीय क्रान्ति कुमार भारतीय महाविद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में 153 करोड़ 6 लाख रूपए के 309 विभिन्न विकास कार्यों की सौगात दिए। जिसमें 85 करोड़ 20 लाख रूपए की लागत के 296 कार्यों का भूमिपूजन और 67 करोड़ 85 लाख 99 हजार रूपए की लागत के 13 कार्यों का लोकार्पण किये।
नवगठित जिला सक्ती के शुभारंभ अवसर पर शिक्षा विभाग अंतर्गत 105 विकास कार्यों के लिए 8 करोड़ 73 लाख रुपए, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत 81 विकास कार्यों के लिए 4 करोड़ 82 लाख रुपए, सहकारिता विभाग अंतर्गत 32 विकास कार्यों के लिए 8 करोड़ 17 लाख रुपए, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत 39 विकास कार्यों के लिए 20 करोड 73 लाख रुपए, स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत 15 विकास कार्यों के लिए 3 करोड़ 40 लाख रुपए, जल संसाधन विभाग अंतर्गत 12 विकास कार्यों के लिए 21 करोड़ 69 लाख रुपए, नगरीय प्रशासन विभाग अंतर्गत 6 विकास कार्यों के लिए 5 करोड़ 68 लाख रूपए, आदिम जाति कल्याण विभाग अंतर्गत एक विकास कार्य के लिए 1 करोड़ 52 लाख रुपए और लोक निर्माण विभाग अंतर्गत 5 विकास कार्यों के लिए 10 करोड़ 40 लाख रुपए का भूमिपूजन करेंगे। इसी प्रकार शिक्षा विभाग अंतर्गत 3 विकास कार्याेें के लिए 37 लाख रुपए, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत 4 विकास कार्यों के लिए 28 लाख रुपए, लोक निर्माण सेतु विभाग अंतर्गत 3 विकास कार्यों के लिए 23 करोड़ 95 लाख रुपए, स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत एक विकास कार्य के लिए 34 लाख रुपए, आदिम जाति कल्याण विभाग अंतर्गत एक विकास कार्य के लिए 1 करोड़ 52 लाख रुपए और लोक निर्माण विभाग अंतर्गत एक विकास कार्य के लिए 41 करोड़ 38 लाख रुपए का लोकार्पण करेंगे। 9 सितंबर को छत्तीसगढ़ प्रदेश का भूगोल बदलेगा और जांजगीर-चांपा जिले से अलग होकर सक्ती नये जिले के रूप में अपने अस्तित्व में आएगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल नवीन जिले सक्ती के शुभारंभ के अवसर पर कलेक्टर कार्यालय एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय का उद्घाटन, आमसभा, बड़ादेव स्थापना महापूजन कार्यक्रम,रोड शो में शामिल होंगे।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related