CHINTAN SHIVIR : चिंतन शिविर 3.0 के सुझावों से बदलेगा छत्तीसगढ़, नई नीतियां जल्द होंगी लागू

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CHINTAN SHIVIR : Chhattisgarh will change with the suggestions of Chintan Shivir 3.0, new policies will be implemented soon.

रायपुर। छत्तीसगढ़ को विकसित राज्य बनाने की तैयारी अब अगले चरण में पहुंच गई है। दो दिन तक चले ‘चिंतन शिविर 3.0’ के समापन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने साफ कहा कि अब सिर्फ चर्चा नहीं होगी, बल्कि यहां से निकले सुझाव सीधे सरकार की नीतियों और फैसलों में दिखाई देंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली दो चिंतन शिविरों से मिले सुझावों पर सरकार पहले ही काम कर चुकी है। ई-ऑफिस, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 और सेवा सेतु जैसी कई बड़ी पहल इसी सोच का नतीजा हैं। अब तीसरे चिंतन शिविर से निकले सुझाव विकसित छत्तीसगढ़ की नई दिशा तय करेंगे।

TEEJAN BAI SCHOOL RENAME : तीजन बाई के नाम होगा स्कूल!

शिविर में सुशासन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), डिजिटल टेक्नोलॉजी, पर्यटन, कृषि, रोजगार और जिला आधारित विकास मॉडल जैसे मुद्दों पर गहन मंथन हुआ। विशेषज्ञों ने बताया कि तकनीक और बेहतर प्रशासन के जरिए आम लोगों तक सरकारी सेवाएं और तेजी से पहुंचाई जा सकती हैं।

पर्यटन को लेकर भी बड़ा विजन सामने आया। विशेषज्ञों का मानना है कि बस्तर समेत छत्तीसगढ़ के कई इलाके राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पर्यटन का बड़ा केंद्र बन सकते हैं। वहीं कृषि विशेषज्ञों ने प्राकृतिक खेती, फसल विविधीकरण और किसानों की आय बढ़ाने के नए मॉडल सुझाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य पारदर्शी, तकनीक आधारित और जनता के प्रति जवाबदेह प्रशासन तैयार करना है। शिविर में मिले सुझाव आने वाले समय में राज्य की नई नीतियों और विकास योजनाओं की नींव बनेंगे।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related