RAIPUR HEAVY RAIN : जलभराव के बाद अरमान नाला चौड़ा करने और अतिक्रमण हटाने की उठी मांग।

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

RAIPUR HEAVY RAIN : After waterlogging, demand arose to widen Armaan drain and remove encroachment.

रायपुर. रायपुर में हुई रिकॉर्ड बारिश ने शहर की ड्रेनेज व्यवस्था की पोल खोल दी। गुरु गोविंद सिंह वार्ड समेत कई इलाकों में घरों तक पानी घुस गया, जिससे लोगों का राशन, फर्नीचर और जरूरी सामान खराब हो गया।

बाढ़ जैसे हालात के बाद वार्ड पार्षद कैलाश बेहरा नगर निगम के अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे और पूरे इलाके का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि अरमान नाला वर्षों से अतिक्रमण की वजह से सिकुड़ गया है, इसलिए तेज बारिश में पानी की निकासी नहीं हो पाती और हर साल लोगों को नुकसान उठाना पड़ता है।

CHINTAN SHIVIR : चिंतन शिविर 3.0 के सुझावों से बदलेगा छत्तीसगढ़, नई नीतियां जल्द होंगी लागू

पार्षद ने अरमान नाला से अतिक्रमण हटाने, उसका चौड़ीकरण और गहरीकरण कराने के साथ स्थायी जल निकासी व्यवस्था बनाने की मांग की। नगर निगम आयुक्त संविद मिश्रा ने अधिकारियों को जल्द कार्ययोजना तैयार कर कार्रवाई के निर्देश दिए।

निरीक्षण के बाद प्रभावित परिवारों तक पका हुआ भोजन और राहत सामग्री भी पहुंचाई गई। जगन्नाथ नगर, प्रगति नगर, इमामबाड़ा, गौरा नगर, गांधी नगर, राधा-कृष्ण मंदिर क्षेत्र और काली नगर समेत कई इलाकों में राहत कार्य चलाया गया।

पार्षद कैलाश बेहरा ने कहा कि संकट की इस घड़ी में हर प्रभावित परिवार के साथ खड़े रहना उनकी जिम्मेदारी है और जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए प्रशासन के साथ मिलकर काम किया जाएगा।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related