NARAYANPUR IED BLAST : अबूझमाड़ में नक्सली IED ब्लास्ट, एक ग्रामीण की मौत, एक घायल

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

NARAYANPUR IED BLAST : Naxalite IED blast in Abujhmad, one villager killed, one injured

नारायणपुर। NARAYANPUR IED BLAST अबूझमाड़ के कोहकामेटा थाना क्षेत्र में नक्सलियों की कायराना हरकत एक बार फिर सामने आई है। जद्दा और मरकुम गांव के बीच पगडंडी रास्ते पर नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी विस्फोट में एक ग्रामीण की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

NARAYANPUR IED BLAST यह हादसा उस वक्त हुआ जब कानागांव के कुछ ग्रामीण अपने दैनिक काम से लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में छिपाकर रखा गया विस्फोटक सक्रिय हो गया और जोरदार धमाका हुआ, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

NARAYANPUR IED BLAST घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और सुरक्षा बल मौके पर पहुंचे। इलाके की घेराबंदी कर सघन सर्चिंग शुरू कर दी गई है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

NARAYANPUR IED BLAST प्रशासन ने ग्रामीणों से अपील की है कि अनजान रास्तों और संदिग्ध गतिविधियों को लेकर सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध वस्तु की जानकारी तत्काल पुलिस को दें।

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related