27 अगस्त तक इन राज्यों में भारी बारिश…उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

नई दिल्ली Weather Update। देश के कई राज्यों में मानसून अभी भी सक्रिय है और मौसम विभाग ने 27 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश और बिहार को फिलहाल बारिश से राहत मिलती नहीं दिख रही है। यहां 27 अगस्त तक भारी बारिश की संभावना जताई जा रही है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने पूर्वी उत्तर प्रदेश में 26 अगस्त तक बारिश की चेतावनी जारी की है। वहीं बिहार में भी एक बार फिर से भारी बारिश हो सकती है।मौसम विभाग ने उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। राज्य में मौसम विभाग ने कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक 27 अगस्त तक उत्तराखंड के कई हिस्सों में भी तेज बारिश हो सकती है।

तमिलनाडु में 5 दिन भारी बारिश का अलर्ट

इसके अलावा मौसम विभाग ने दक्षिणी राज्य तमिलनाडु में भी अगले 5 दिनों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 26 से 28 अगस्त को माहे और केरल में भी हल्की बारिश का अनुमान है। इस दौरान तमिलनाडु में तेज बारिश हो सकती है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related