छत्तीसगढ़ में गर्मी का कहर, अब- तक लू से हो चुकी है 5 की मौत

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज भी कई इलाके लू की चपेट में हैं। नौतपा के छठवें दिन यानी गुरुवार को प्रदेश में कई प्रमुख शहरों में हीटवेव का असर दिखा दिया। इस दौरान बिलासपुर में 2 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही प्रदेश में गर्मी से मरने वालों का आंकड़ा 5 पर पहुंच गया है। इस सीजन में 30 मई को रायपुर बेहद गर्म रहा। दोपहर में तापमान रिकॉर्ड 46.8 डिग्री पर पहुंच गया। यह पिछले एक दशक का सबसे गर्म दिन रहा है। आज प्रदेश के 16 जिलों में अगले 24 घंटे के लिए लू का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के मुताबिक अगले 2 दिनों में प्रदेश में अधिकतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा। इसके बाद 2 से 3 डिग्री तापमान में गिरावट होगी। मौसम विज्ञानी डाॅ. गायत्री वाणी कांचिभ ने बताया कि छत्तीसगढ़ में शुक्रवार को कुछ जगहों पर लू चलने की संभावना है। शाम और रात में तेज अंधड़ और बिजली चमकने की संभावना है। रायपुर में आज दोपहर का तापमान 46 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है, वहीं रात में भी पारा 32 डिग्री के आसपास रहेगा।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related