HARELI TIHAR 2026 : Chhattisgarhi colors in CM House on Hareli, Sai performed plough-nagger puja
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में छत्तीसगढ़ का पहला लोकपर्व हरेली तिहार धूमधाम से मनाया गया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने हल-नांगर और कृषि औजारों की पूजा कर प्रदेश की खुशहाली और अच्छी फसल की कामना की।
कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और कृषि मंत्री रामविचार नेताम भी मौजूद रहे। CM हाउस को नीम-आम के पत्तों, गेंदे के फूलों और ग्रामीण अंदाज में सजाया गया। गेड़ी, पारंपरिक खेल, लोकनृत्य और छत्तीसगढ़ी व्यंजनों ने आयोजन में चार चांद लगा दिए।
ARPA RIVER POLLUTION : अरपा नदी में 70 नालों का गंदा पानी! हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब
डॉ. रमन सिंह ने कहा कि एक साल में किसानों के खातों में 35 हजार करोड़ रुपए ट्रांसफर किए गए हैं। वहीं आयोजन का मकसद नई पीढ़ी को छत्तीसगढ़ की लोक परंपराओं और संस्कृति से जोड़ना भी रहा।
