MUMBAI BIKER DEATH : Biker from Mumbai on his way to Bastar dies after being hit by a trailer
रायपुर। मुंबई से बस्तर घूमने निकली 24 साल की बाइकर रिद्धि ठक्कर की छत्तीसगढ़ में सड़क हादसे में मौत हो गई। 23 राइडर्स का दल रायपुर से कांकेर की ओर जा रहा था। इसी दौरान धमतरी के पास मरकाटोला घाट में पीछे चल रही रिद्धि की बाइक को ट्रेलर ने जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे में रिद्धि गंभीर रूप से घायल हो गईं। साथी बाइकर्स और स्थानीय लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
HARELI TIHAR 2026 : हरेली पर CM हाउस में छत्तीसगढ़ी रंग, साय ने की हल-नांगर पूजा
रिद्धि मुंबई के कांदिवली की रहने वाली थीं। हादसे के बाद ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर चालक और ट्रेलर की तलाश शुरू कर दी है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव मुंबई भेजने की तैयारी की जा रही है।
