GURMEET RAM RAHIM : गुरमीत राम रहीम 40 दिन की पैरोल पर जेल से बाहर, 2025 में तीसरी बार मिली रिहाई

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

GURMEET RAM RAHIM : Gurmeet Ram Rahim out of jail on 40-day parole, released for the third time in 2025

सिरसा/रोहतक। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम एक बार फिर जेल से बाहर आ गया है। 5 अगस्त 2025 को उसे रोहतक की सुनारिया जेल से 40 दिन की पैरोल पर रिहा किया गया। सुबह करीब 7 बजे हनीप्रीत, सिरसा डेरे के चेयरमैन दान सिंह, डॉ. आरके नैन और शरणदीप सिंह दो गाड़ियों में रोहतक पहुंचे और राम रहीम को लेकर सिरसा डेरे के लिए रवाना हो गए।

यह राम रहीम की 2025 में तीसरी रिहाई और 2017 से अब तक 14वीं बार पैरोल/फरलो है। इससे पहले, वह फरवरी और अप्रैल में 21-21 दिन की फरलो पर बाहर आया था। बताया जा रहा है कि इस बार वह रक्षाबंधन और 15 अगस्त को अपना जन्मदिन सिरसा डेरे में मनाएगा।

पैरोल की शर्तें

जमानत की शर्तों के तहत राम रहीम सिरसा स्थित आश्रम में ही रहेगा। 1 जनवरी से 14 सितंबर तक के चार महीने में वह कुल 91 दिन जेल से बाहर रहेगा। कानून के अनुसार, पैरोल की अवधि सजा में नहीं जुड़ती, जबकि फरलो की अवधि सजा में जोड़ी जाती है।

क्यों सजा काट रहा है राम रहीम

डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम अगस्त 2017 से रोहतक की सुनारिया जेल में सजा काट रहा है। 25 अगस्त 2017 को पंचकूला की विशेष सीबीआई अदालत ने उसे दो साध्वियों के यौन शोषण के मामले में दोषी ठहराते हुए 20-20 साल की दो सजाएं सुनाई थीं। इसके अलावा पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्याकांड में भी वह दोषी है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related