BREAKING : 1500 करोड़ के जमीन घोटाले में IAS निलंबित

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

BREAKING : IAS suspended in Rs 1500 crore land scam

गुजरात। 1500 करोड़ रुपये के जमीन घोटाले के मामले में ईडी ने बड़ा एक्शन लेते हुए पूर्व कलेक्टर और 2015 बैच के IAS राजेंद्र कुमार पटेल को गिरफ्तार कर लिया है। राजेंद्र पटेल अहमदाबाद के मूल निवासी हैं और सुरेंद्रनगर जिले के कलेक्टर पद पर रहते हुए घोटाले में लिप्त पाए गए।

गिरफ्तारी के बाद गुजरात सरकार ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। ईडी ने दस्तावेजों और सबूतों के आधार पर यह कार्रवाई की है। राजेंद्र पटेल को कोर्ट में पेश कर 7 जनवरी तक रिमांड पर भेजा गया है।

इससे पहले राज्य के एंटी करप्शन ब्यूरो ने भी उनके खिलाफ मामला दर्ज किया था। ईडी की जांच में यह खुलासा हुआ कि राजेंद्र पटेल और अन्य अधिकारियों द्वारा 1500 करोड़ रुपये के जमीन घोटाले में भारी भ्रष्टाचार किया गया।

ईडी की कार्रवाई के दौरान यह भी सामने आया कि इस प्रकरण में तहसीलदार चंद्र सिंह मोरी पहले ही न्यायिक हिरासत में हैं। उनकी रिमांड अवधि खत्म होने के बाद उन्हें हिरासत में लिया गया था। ईडी की जांच में चंद्र सिंह मोरी के कई सनसनीखेज खुलासे सामने आए, जिसके बाद IAS राजेंद्र पटेल की गिरफ्तारी हुई।

इस कार्रवाई के बाद गुजरात में भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारियों और राजनेताओं के बीच टकराव की स्थिति पैदा हो गई है। ईडी की आगे की जांच में और बड़े खुलासे और गिरफ्तारियों की संभावना जताई जा रही है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CHHATTISGARH : लिव-इन हर बार रेप नहीं!

CHHATTISGARH : Live-in is not rape every time! रायपुर। छत्तीसगढ़...

SAKTI MURDER CASE : इश्क, सुपारी और 3 गोलियां!

SAKTI MURDER CASE : Love, betel nut and 3...

BILASPUR RAILWAY DIVISION : रेलवे काउंटर आधे दिन!

BILASPUR RAILWAY DIVISION : Railway counters closed for half...