The newly appointed executive committee of the Shankar Nagar Mahila Morcha was felicitated at the Councilor’s office in Pandri.
रायपुर। आज पंडरी स्थित गुरु गोविंद सिंह वार्ड क्रमांक 29 के पार्षद कैलाश बेहरा के कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी शंकर नगर मंडल की नवनियुक्त महिला मोर्चा अध्यक्ष उमा रात्रे अपने नवगठित कार्यकारिणी के साथ सौजन्य भेंट हेतु पहुँचीं।
इस अवसर पर पार्षद कैलाश बेहरा ने महिला मोर्चा अध्यक्ष उमा रात्रे एवं उनकी कार्यकारिणी का भारतीय जनता पार्टी का दुपट्टा पहनाकर आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया तथा सभी पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।
पार्षद कैलाश बेहरा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में महिलाओं की भूमिका सदैव महत्वपूर्ण रही है। महिला मोर्चा संगठन की विचारधारा और जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नवनियुक्त कार्यकारिणी संगठन को और अधिक सशक्त बनाते हुए जनसेवा एवं महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करेगी।
इस अवसर पर पूर्व महिला मोर्चा मंडल अध्यक्षा एवं वर्तमान महिला मोर्चा जिला सह-कार्यालय मंत्री मीना सेन, उपाध्यक्ष आरती साहू, उपाध्यक्ष अमिता साहू, महामंत्री गायत्री चंद्राकर, सह-संयोजिका प्रेम बाई दीवान तथा कार्यकारिणी सदस्य सेवती साहू सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
