CG Footwear Tender Scam: High Court stays ₹50 crore footwear tender!
CG FOOTWEAR TENDER SCAM : बिलासपुर हाईकोर्ट ने छत्तीसगढ़ में तेंदूपत्ता संग्राहकों के लिए करीब 50 करोड़ रुपये के जूते-चप्पल खरीद विवादित टेंडर को रद्द कर दिया है।
हाईकोर्ट की रोक के बाद वन विभाग और छत्तीसगढ़ राज्य लघु वन उपज सहकारी संघ की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में है।
प्रदेश के करीब 13 लाख तेंदूपत्ता संग्राहकों को चरण पादुका यानी जूते-चप्पल देने के लिए बड़े स्तर पर खरीद की तैयारी की गई थी। इसके लिए करीब 50 करोड़ रुपये का टेंडर जारी किया गया था।
सूत्रों मानें तो इतनी बड़ी खरीद से पहले प्रस्ताव संचालक मंडल के सामने रखा जाता है और उसकी मंजूरी ली जाती है। लेकिन आरोप है कि इस मामले में न तो बोर्ड की मंजूरी ली गई और न ही इस पर विस्तार से चर्चा हुई।
जानकारों का कहना है कि अगर सभी नियमों का सही तरीके से पालन किया जाता तो शायद यह विवाद नहीं होता।
अब कोर्ट के फैसले के बाद यह चर्चा भी शुरू हो गई है कि इतनी बड़ी खरीद में सभी सरकारी नियमों और जरूरी प्रक्रियाओं का पालन हुआ था या नहीं।
फिलहाल सरकार की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। अब सभी की नजर विभाग की समीक्षा और आगे की कार्रवाई पर टिकी हुई है।
