GOLD SMUGGLING CASE : DRI का बड़ा एक्शन, 9 किलो सोना, 42 किलो चांदी और 8 आरोपी गिरफ्त में ….

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

GOLD SMUGGLING CASE : DRI seizes 9 kg gold, 42 kg silver and arrests 8 accused

रायपुर। देशभर में फैले गोल्ड स्मगलिंग नेटवर्क का डीआरआई ने बड़ा भंडाफोड़ किया है। दिल्ली से लेकर बंगाल, मिजोरम, चेन्नई और बेंगलुरु तक चली कार्रवाई में 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि तस्करों ने दिल्ली की घनी आबादी के बीच सोना पिघलाने की गुप्त फैक्ट्री तक बना रखी थी।

डीआरआई ने 26 जून को पश्चिम बंगाल के न्यू कूच बिहार रेलवे स्टेशन और बिहार के मानसी जंक्शन से दो कूरियर कैरियर्स को दबोचा। इनके पास से करीब 2 किलो विदेशी सोना बरामद हुआ। वहीं दिल्ली में भी 1.2 किलो तस्करी का सोना पकड़ा गया, जिसने पूरे रैकेट की परतें खोल दीं।

WHATSAPP USERNAME FEATURE : यूजरनेम फीचर पर केंद्र सख्त, मेटा से 3 दिन में मांगा जवाब

जांच के दौरान मिजोरम से कोलकाता जा रही एक महिला के पास विशेष बेल्ट में छिपाई गई 20 विदेशी सोने की छड़ें मिलीं, जिनका वजन करीब 3.3 किलो था। इन पर विदेशी भाषा में निशान भी बने हुए थे।

मामला यहीं नहीं रुका। चेन्नई में डीआरआई ने विदेशी मुद्रा के जरिए चल रहे एक बड़े नेटवर्क का खुलासा किया। 7.58 लाख अमेरिकी डॉलर और 35 लाख थाई मुद्रा बरामद हुई, जिसकी कीमत करीब 8.15 करोड़ रुपए बताई गई है। इसी कड़ी में बेंगलुरु एयरपोर्ट पर दुबई से लौटे एक व्यक्ति के पास 1.8 किलो सोना पकड़ा गया।

डीआरआई की अब तक की कार्रवाई में कुल 9 किलो सोना, 42 किलो चांदी, 8.15 करोड़ की विदेशी मुद्रा और 26.67 लाख रुपए नकद जब्त किए जा चुके हैं। जांच एजेंसियां अब इस अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क के बाकी तार खंगाल रही हैं।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related