WHATSAPP USERNAME FEATURE : यूजरनेम फीचर पर केंद्र सख्त, मेटा से 3 दिन में मांगा जवाब

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

WHATSAPP USERNAME FEATURE : Center strict on username feature, asks Meta to respond within 3 days

रायपुर। WhatsApp का नया यूजरनेम फीचर लॉन्च होते ही विवादों में आ गया है। भारत सरकार ने मेटा को नोटिस जारी कर तीन दिन के भीतर जवाब मांगा है और साफ कहा है कि जब तक चर्चा और समीक्षा पूरी नहीं होती, तब तक इस फीचर को भारत में लागू न किया जाए।

यह फीचर यूजर्स को मोबाइल नंबर छिपाकर सिर्फ यूजरनेम के जरिए चैट करने की सुविधा देता है। कंपनी का दावा है कि इससे प्राइवेसी और मजबूत होगी, लेकिन सरकार को इसके गलत इस्तेमाल का डर सता रहा है।

CHHATTISGARH: AI के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनेगा छत्तीसगढ़! 

सरकारी सूत्रों के मुताबिक, आशंका है कि फर्जी नाम और नकली पहचान बनाकर साइबर ठगी के नए तरीके सामने आ सकते हैं। अगर कोई व्यक्ति किसी कंपनी, सेलिब्रिटी या आम नागरिक से मिलता-जुलता यूजरनेम बना ले, तो लोगों को भ्रमित कर धोखाधड़ी करना आसान हो सकता है।

इसी वजह से केंद्र सरकार अब इस फीचर के सुरक्षा और गोपनीयता पहलुओं की गहराई से जांच करना चाहती है। जरूरत पड़ने पर मेटा को औपचारिक नोटिस भी जारी किया जा सकता है।

WhatsApp का यह फीचर काफी हद तक टेलीग्राम मॉडल जैसा है, जहां मोबाइल नंबर साझा किए बिना सिर्फ यूजरनेम के आधार पर बातचीत शुरू की जा सकती है। हालांकि, टेलीग्राम पर फर्जी प्रोफाइल और स्कैम के कई मामले सामने आने के बाद सरकार अतिरिक्त सतर्कता बरत रही है।

CG RAPE NEWS: रेप के आरोप में STF जवान गिरफ्तार! 

कंपनी का कहना है कि हर यूजरनेम यूनिक होगा, हाई-प्रोफाइल नाम सुरक्षित रखे जाएंगे और कोई सार्वजनिक यूजरनेम डायरेक्टरी नहीं बनाई जाएगी। बावजूद इसके, सरकार फिलहाल इस फीचर पर पूरी तरह संतुष्ट नजर नहीं आ रही है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CHHATTISGARH : लिव-इन हर बार रेप नहीं!

CHHATTISGARH : Live-in is not rape every time! रायपुर। छत्तीसगढ़...

SAKTI MURDER CASE : इश्क, सुपारी और 3 गोलियां!

SAKTI MURDER CASE : Love, betel nut and 3...

BILASPUR RAILWAY DIVISION : रेलवे काउंटर आधे दिन!

BILASPUR RAILWAY DIVISION : Railway counters closed for half...