KABIRDHAM : यातायात माह 2026 का शुभारंभ, हेलमेट जागरूकता बाइक रैली

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

KABIRDHAM : Traffic Month 2026 launched, helmet awareness bike rally

कबीरधाम। जिले में यातायात माह 2026 का भव्य शुभारंभ सोमवार को वीर सावरकर भवन में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह रहे। इस मौके पर जनप्रतिनिधि, पत्रकार, पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि यातायात माह का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना और आम नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने दोपहिया वाहन चालकों से हेलमेट पहनने, चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाने, शराब पीकर वाहन न चलाने और तेज गति से बचने की अपील की। साथ ही युवाओं से सुरक्षित ड्राइविंग को आदत बनाने का आह्वान किया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित पटेल ने कहा कि सड़क हादसों का सबसे बड़ा कारण मानवीय लापरवाही है। उन्होंने मोबाइल फोन का उपयोग करते हुए वाहन न चलाने, ओवरटेकिंग में सावधानी रखने और आवश्यक दस्तावेज साथ रखने की सलाह दी।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र सिंह ने मोटरयान अधिनियम के प्रावधानों और दंडात्मक कार्रवाई की जानकारी देते हुए नागरिकों से नियमों का पालन कर स्वयं व दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की।

कार्यक्रम के दौरान के.पी.एल. प्रतियोगिता की विजेता और उपविजेता टीमों को हेलमेट वितरित किए गए। इसके बाद हेलमेट जागरूकता बाइक रैली निकाली गई, जिसमें पुलिस अधीक्षक सहित जिले के सभी राजपत्रित अधिकारी और बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों ने हिस्सा लिया।

इस अवसर पर स्कूली छात्र-छात्राएं, कॉलेज के विद्यार्थी, स्वामी विवेकानंद अकैडमी के प्रशिक्षु अभ्यर्थी और शहरवासी बड़ी संख्या में मौजूद रहे और यातायात जागरूकता कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी की।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CHHATTISGARH : लिव-इन हर बार रेप नहीं!

CHHATTISGARH : Live-in is not rape every time! रायपुर। छत्तीसगढ़...

SAKTI MURDER CASE : इश्क, सुपारी और 3 गोलियां!

SAKTI MURDER CASE : Love, betel nut and 3...

BILASPUR RAILWAY DIVISION : रेलवे काउंटर आधे दिन!

BILASPUR RAILWAY DIVISION : Railway counters closed for half...