CG CHILD MURDER CASE : 10 साल के बच्चे के साथ अननेचुरल सेक्स के बाद हत्या, भाई निकला आरोपी ….

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG CHILD MURDER CASE : 10-year-old boy murdered after unnatural sex, brother turns out to be the accused….

गौरेला-पेंड्रा-मारवाही, 7 नवंबर 2025। छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मारवाही जिले में इंसानियत को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। यहां शराब के नशे में एक युवक ने अपने ही मामा के 10 वर्षीय बेटे से कुकर्म किया और उसकी हत्या कर दी। आरोपी ने वारदात को आत्महत्या का रूप देने के लिए बच्चे का शव साड़ी से फंदा बनाकर निर्माणाधीन मकान में लटका दिया।

जानकारी के मुताबिक, आरोपी अर्जुन (25) कोरबा जिले के पसान ब्लॉक का रहने वाला है और पेशे से मजदूर है। वह अक्सर अपने मामा के घर आया-जाया करता था। घटना वाले दिन भी वह शराब पीकर मामा के घर पहुंचा था। खाना खाने के बाद वह बच्चे को अपने साथ घूमने के लिए ले गया, लेकिन वापस नहीं लौटा।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट ने खोला राज

अगले दिन सुबह बच्चे का शव गांव के ही एक निर्माणाधीन मकान में फंदे से लटका मिला। शरीर पर चोट के निशान देखकर पुलिस को शक हुआ। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सामने आया कि बच्चे की मौत आत्महत्या नहीं, बल्कि गला घोंटने से हुई थी।

मोबाइल में मिले पोर्न वीडियो, आरोपी ने कबूला गुनाह

पुलिस ने शक के आधार पर बुआ के बेटे अर्जुन को हिरासत में लिया। उसके मोबाइल की जांच में कई अश्लील वीडियो मिले। जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की, तो आरोपी ने अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि उसने शराब के नशे में मासूम के साथ अननेचुरल सेक्स किया और बाद में गला घोंटकर हत्या कर दी।

सुसाइड दिखाने के लिए शव लटकाया

आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने वारदात के बाद बच्चे का शव निर्माणाधीन मकान में ले जाकर साड़ी से फंदा बनाकर लटका दिया, ताकि यह आत्महत्या का मामला लगे।

न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल

DSP दीपक मिश्रा ने बताया कि आरोपी अर्जुन को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने कहा कि घटना नशे और विकृत मानसिकता का परिणाम है।

पुलिस की अपील

पुलिस ने लोगों से नशे से दूर रहने और बच्चों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने की अपील की है। साथ ही समाज से भी ऐसे अपराधों के खिलाफ आवाज उठाने की बात कही है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related