GOURELA PENDRA BYPASS : Padyatra announced, notice issued to BJP leader
पेंड्रा। गौरेला-पेंड्रा बाईपास की मांग को लेकर सोशल मीडिया पर पदयात्रा का ऐलान करना भाजयुमो जिला अध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे को भारी पड़ गया। संगठन ने उनके सोशल मीडिया पोस्ट को संगठनात्मक अनुशासन और मर्यादा के खिलाफ मानते हुए कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है।
शिक्षक सुभाष कुमार साहू ने जरूरतमंद बच्चों के लिए संचालित कर रखी है “निःशुल्क पाठशाला
दरअसल, सिद्धार्थ दुबे ने गौरेला से नागपुर तक पदयात्रा निकालने का ऐलान किया था। उन्होंने रायपुर पहुंचकर उपमुख्यमंत्री अरुण साव से मिलने और फिर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के सामने गौरेला-पेंड्रा बाईपास की मांग रखने की बात कही थी।

पोस्ट में बाईपास नहीं होने से सड़क हादसों और लोगों की जान जाने का मुद्दा भी उठाया गया था। लेकिन संगठन ने 22 और 31 अगस्त को किए गए उनके फेसबुक पोस्ट और टिप्पणियों को संगठनात्मक मर्यादा के विपरीत माना।
अब सिद्धार्थ दुबे को तीन दिन के भीतर लिखित जवाब देना होगा। सवाल यह है कि जवाब के बाद संगठन क्या कार्रवाई करता है?
