बीजेपी और कांग्रेस को चुनौती दे रहे पूर्व DIG कोर्राम

Date:

रायपुर भानुप्रतापपुर उपचुनाव में पूर्व आईपीएस अकबर राम कोर्राम बीजेपी और कांग्रेस प्रत्याशी के लिए बड़ी चुनौती बनते जा रहे हैं। बस्तर पुलिस के DIG पद से रिटायर हुए अकबर राम कोर्राम को सर्व आदिवासी समाज ने प्रत्याशी घोषित किया है। उनके संघर्ष और सफल जीवन के अलावा स्कूल से लेकर कॉलेज तक की पढाई वहीँ से करने के कारण आदिवासी पसंद कर रहे हैं।

आलम ये है कि इन्हें जिताने के लिए गांव-गांव कसमें खाई जा रही हैं कि लोग भाजपा और कांग्रेस का साथ न देकर इन्हें ही समर्थन देंगे। अकबर राम कोर्राम को सर्व आदिवासी समाज ने अपना प्रत्याशी बनाया है। इनसे पहले और भी लोगों को अलग-अलग गांवों में समाज ने भानुप्रतापपुर के चुनाव में उतारा, मगर बाकियों ने नाम वापस लिए। इसलिए समाज ने तय किया कि अकबर राम कोर्राम ही उनके फाइनल कैंडिडेट होंगे।सेवानिवृत्त DIG कोर्राम कांकेर और आस-पास के इलाके में ही स्कूल की पढ़ाई किये है। बताते हैं की उनके गांव उड़कुड़ा में बिजली भी नहीं थी। वे ढिबरी की रौशनी में पढाई किये हैं। घर के बर्तन मैं ही धोता था, गोबर से आंगन लीपा करता था, खेतों में काम करता था फिर पढ़ाई करता था।

कांकेर में ही कॉलेज की पढ़ाई करने वाले अकबर राम बताते हैं, साल 1989 में पीएससी की परीक्षा दी और टॉप पोजिशन पर रहे। DSP के तौर पर पुलिस सर्विस जॉइन की। तब मध्यप्रदेश था, शहडोल, बिलासपुर, रायपुर में एडिशनल एसपी के पद पर काम किया। इसके बाद धमतरी, जशपुर में एसपी बनाए गए। प्रदेश पुलिस की पहली बटालियन में कमाडेंट रहे। अकबर को सर्विस के दौरान स्टेट पुलिस अवॉर्ड, राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया जा चुका है। साल 2003 में आईपीएस अवॉर्ड हुए।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

SHANKARACHARYA BAIL APPEAL : शंकराचार्य की जमानत अर्जी

SHANKARACHARYA BAIL APPEAL : Shankaracharya's bail application नई दिल्ली। स्वामी...

CG ACB ACTION : रिश्वत लेते SI-ASI गिरफ्तार

CG ACB ACTION : SI-ASI arrested while taking bribe रायपुर,...

COAL SCAM CHHATTISGARH : कोल केस में गिरफ्तारी

COAL SCAM CHHATTISGARH : Arrest in coal case रायपुर, 24...