Influencer kanchan Kumari Murder: आरोपी अमृतपाल सिंह मेहरोन दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Influencer Kanchan Kumari Murder: Accused Amritpal Singh Mehron Arrested at Delhi Airport

Influencer kanchan Kumari Murder: पंजाब की चर्चित सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर कंचन कुमारी हत्याकांड में पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे मुख्य आरोपी अमृतपाल सिंह मेहरोन को गिरफ्तार कर लिया है।

पंजाब पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के बाद अब उससे पूछताछ कर पूरे हत्याकांड की साजिश और अन्य जुड़े लोगों की भूमिका की जांच की जाएगी।

पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि आरोपी को विदेश से डिपोर्ट कर दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट लाया गया।

डीजीपी के अनुसार यह पूरी कार्रवाई पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस विंग और केंद्रीय एजेंसियों के संयुक्त सहयोग से की गई।

जानकारी के मुताबिक, अमृतपाल सिंह मेहरोन  खुद को एक कट्टर सिख नेता के रूप में पेश करता था। बताया जा रहा है कि कंचन कुमारी की हत्या के बाद वह जून 2025 में ही देश छोड़कर विदेश भाग गया था।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related