CG Crime News: दोहरे हत्याकांड मामले में कोर्ट ने प्रेमी को सुनायी सजा

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG Crime News: Court Sentences Lover in Double Murder Case

CG Crime News: छत्तीसगढ़ के कवर्धा स्थित कबीरधाम जिला न्यायालय ने प्रेम संबंधों के विवाद ने दो निर्दोष महिलाओं के चर्चित हत्याकांड में बड़ा फैसला सुनाते हुए आरोपी को उम्रकैद की सजा सुनाई है।

मामले की सुनवाई के बाद जिला कोर्ट के न्यायाधीश गितेश कुमार कौशिक ने आरोपी अश्वनी कुमार पांडे को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई।

जानकारी के अनुसार, आरोपी अश्वनी कुमार पांडे, जो बिलासपुर के सिरगिट्टी क्षेत्र का निवासी है, का वसुंधरा वैष्णव के साथ प्रेम संबंध था। दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे और शादी करने की तैयारी कर रहे थे।

दिसंबर 2023 में दोनों के बीच शादी को लेकर समझौता भी हुआ था। हालांकि, 22 फरवरी 2024 को इसी संबंध को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया।

घटना वाले दिन वसुंधरा और आरोपी का किसी बात को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने गुस्से में आकर पहले अपनी प्रेमिका वसुंधरा वैष्णव (पिंकी) (37 वर्ष) और  मां पार्वती वैष्णव (60 वर्ष) की हत्या कर दी।

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी  रायपुर फरार हो गया। इतना ही नहीं, शव से बदबू न फैले, इसके लिए उसने घर में फिनाइल की गोलियों का छिड़काव भी किया।

हालांकि, कुछ दिनों बाद जब शव सड़ने लगा और आसपास बदबू फैलने लगी, तो पड़ोसियों को शक हुआ। उन्होंने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले का खुलासा हुआ।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related