Durg Crime News : लापता मासूम बच्ची बरामद, अपहरण की आशंका

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Durg Crime News: Missing Young Girl Recovered; Kidnapping Suspected

Durg Crime News : दुर्ग जिले के उतई थाना क्षेत्र में 5 साल की एक मासूम बच्ची के साथ हैवानियत का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मासूम बच्ची घर से कुछ दूरी पर कुएं के पास बंद बोरे में चिंताजनक हालत में मिली।

ग्रामीणों ने जब बोरी को खोलकर देखा गया, तो अंदर मासूम बच्ची के मुंह को आरोपियों ने तकिया के कवर से बांध रखा था।

बच्ची के मिलने के बाद उसकी बिगड़ती हालत को देख तुरंत उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

बताया जा रहा है कि बच्ची घर से अचानक लापता हो गई थी। परिवार और गांव के लोगों ने आसपास के इलाकों में पहले बच्ची की तलाश शुरू की।

वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद दुर्ग सांसद विजय बघेल अस्पताल पहुंचे व परिजनों से मुलाकात करने के साथ ही डाक्टर और पुलिस अधिकारियों से इस घटना की जानकारी ली।

इस दौरान उन्होंने घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का भरोसा दिया।

डाॅक्टरों की टीम द्वारा उसका मेडिकल एग्जामिनेशन किया जा रहा है, जिसके बाद ही बच्ची के साथ हुए घटना की जानकारी सामने आ पायेगी।

गांव के लोगों ने कार्रवाई की मांग को लेकर देर रात थाने का घेराव कर दिया। इस दौरान पुलिस ने हल्का बल प्रयाग कर ग्रामीणों समझाईश देकर वापस भेजा गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंची और एक संदेही आरोपी को हिरासत में लिया गया है। उससे पूछताछ के बाद पूरे मामले का खुलासा होगा।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related