Sodi Kesha Surrender: नक्सली सोडी केशा ने 42 साथियों के साथ किया सरेंडर! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Sodi Kesha Surrender: Naxalite Sodi Kesha Surrenders Along with 42 Associates!

Sodi Kesha Surrender: देश में नक्सलवाद के खात्मे को लेकर चर्चा के बीच टॉप नक्सल कमांडर सोडी केशा ने अपने 42 साथियों के साथ सरेंडर कर दिया है।

नक्सलियों ने 5 AK-47, 4 SLR, 3 INSAS, 9 BGL और 3 रिवॉल्वर के साथ तेलंगाना के डीजीपी के सामने सरेंडर किया है।

नक्सल कमांडर हेमला विज्जा भी जल्द आत्मसमर्पण कर सकता है। अब तक सामने आई जानकारी के अनुसार, 1 से 2 दिन के भीतर सभी नक्सली अधिकारिक तौर पर सरेंडर करेंगे।

सोडी केशा के सरेंडर को बस्तर और उससे सटे सीमावर्ती इलाकों में माओवादी नेटवर्क के खात्मे की दिशा में एक और बड़ी कामयाबी माना जा रहा है।

सरेंडर करने वाले 40 नक्सलियों में सिर्फ आम कैडर नहीं, बल्कि डिवीजनल कमेटी मेंबर और एरिया कमेटी लीडर्स जैसे रसूखदार नाम भी शामिल हैं।

लगातार हो रहे सरेंडर से यह संकेत मिल रहा है कि माओवादी संगठन अब टूटने की स्थिति में है और कई बड़े नेता मुख्यधारा में लौट रहे हैं।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related