पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह विधानसभा अध्यक्ष के लिए आज दाखिल करेंगे नामांकन

Date:

रायपुर। हाल ही में हुए छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में भाजपा ने कांग्रेस के खिलाफ 54 सीटों पर जीत हासिल कर प्रदेश में भाजपा की सरकार बना ली है । सीएम विष्णुदेव साय ने प्रदेश के मुख्यमंत्री के रुप में शपथ लेकर पदभार ग्रहण कर चुके हैं। छत्तीसगढ़ में अब विधानसभा अध्यक्ष सहित मंत्रिमंडल का गठन भी होना है। इसके लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रक्रिया जारी है।

 

भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह को इस बार भी भाजपा की सरकार में विधानसभा अध्यक्ष के रुप में बड़ी जिम्मेदारी दी जा रही है। इसी कड़ी में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए आज नामांकन दाखिल करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री साय और डिप्टी सीएम भी मौजूद रहेंगे। रमन सिंह विधानसभा सचिव दिनेश शर्मा को अध्यक्ष पद के लिए नामांकन देंगे। बता दें कि छत्तीसगढ़ में बीजेपी की नई सरकार के गठन के बाद विधानसभा सत्र शुरू होने जा रहा है. यह शीतकालीन सत्र 19, 20 और 21 दिसंबर को होगा. प्रोटेम स्पीकर अपनी शपथ के बाद सभी विधायकों को शपथ दिलाएंगे. सत्र में अनुपूरक बजट भी लाया जा सकता है.

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

BILASPUR SUSHASAN TIHAR : सुशासन तिहार में सियासी संग्राम!

BILASPUR SUSHASAN TIHAR : Political battle in Good Governance...

SUSHASAN TIHAR : सुशासन तिहार में घमासान!

SUSHASAN TIHAR : Chaos in Sushasan Tihar! दुर्ग। छत्तीसगढ़ सरकार...

RAIPUR BUSINESSMAN DEATH : यूरोप टूर में रायपुर कारोबारी की मौत!

RAIPUR BUSINESSMAN DEATH : Raipur businessman dies during Europe...

CHHATTISGARH : खाद के लिए हाहाकार!

CHHATTISGARH : Outcry for fertilizer! रायपुर। खरीफ सीजन शुरू होने...