पुलिस और नक्सली के बीच हुई मुठभेड़ में CRPF का एक जवान शहीद

Date:

सुकमा। बस्तर संभाग के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में भारी संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। जिससे नक्सली काफी बौखला गए हैं और इसी बौखलाहट के कारण बीते कुछ दिनों से नक्सली गतिविधियां काफी बढ़ गई है। नक्सलियों ने आज फिर साजिश को अंजाम दिया है जिसमें सुकमा जिले में एक जवान शहीद हो गया है और एक घायल हो गया है। फिलहाल पूरे इलाके में सीआरपीएफ और डीआरजी जवानों की सर्चिंग जारी है। मिली जानकारी के अनुसार बेदरे गांव के साप्ताहिक बाजार के लिए निकली सुरक्षा जवानों की टीम पर घात लगाकर बैठे नक्सलियों की स्मॉल एक्शन टीम ने हमला कर दिया। इस हमले में CRPF का ASI शहीद हो गया है। वहीं, एक अन्य जवान गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल जवान को बेदरे कैंप लाया गया है जहां उसका उपचार जारी है। गौरतलब है कि तीन दिन पहले भी नक्सलियों ने पखांजूर इलाके में एक वारदात को अंजाम दिया था, जिसमें एक BSF का एक जवान शहीद हो गया था। कल पुलिस की टीम ने सर्चिंग के दौरान चार नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया था। ये सभी नक्सली आईईडी ब्लास्ट सहित अन्य वारदातों में शामिल थे।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related