Pornsite Blackmail : Porn Site के नाम पर कर्ज व धमकी से डरी युवती ने की आत्महत्या, आरोपी को कानपुर से किया गिरफ्तार

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Porn Site Blackmail: Young Woman Commits Suicide After Being Terrified by Threats and Debt Demands Made in the Name of a Porn Site; Accused Arrested in Kanpur.

Pornsite Blackmail : बलौदाबाजार जिले के पलारी थाना क्षेत्र में एक युवती को पोर्न साइट देखने का झूठा आरोप लगाकर ब्लैकमेल करने और लगातार मानसिक प्रताड़ना व आर्थिक दबाव के चलते उसने अपनी जान दे दी।

 

आरोपी कानपुर नगर जिले के थाना रेउना क्षेत्र के ग्राम दहेली निवासी गुलशन कश्यप (20 वर्ष) ने युवती पर पोर्न साइट देखने का आरोप लगाया और सोशल मीडिया पर उसकी तस्वीरें वायरल करने की धमकी दी।

इसके एवज में आरोपी ने युवती से पैसों की मांग शुरू की। युवती ने अपनी इज्जत बचाने के लिए अपने रिश्तेदारों से कर्ज लेकर आरोपी को करीब 60 हजार रुपये डिजिटल माध्यम से भेज दिए।

इसके बाद भी आरोपी लगातार पैसे की मांग करता रहा और धमकियां देता रहा

एक तरफ बदनामी का डर और कर्जदाताओं के दवाब ने उसे मानसिक रूप से पूरी तरह तोड़ दिया। आखिरकार 17 अप्रैल 2025 को उसने चूहे मारने की दवा खाकर आत्महत्या कर ली।

घटना के बाद पुलिस ने आरोपी की पहचान कर उसे 31 मार्च 2026 को कानपुर से गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल आरोपी को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया जारी है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

IGKV PAPER LEAK : पेपर लीक के बाद बड़ा एक्शन!

IGKV PAPER LEAK : Big action after paper leak! रायपुर।...

CHHATTISGARH : 4.51 करोड़ की गड़बड़ी? DEO पर गिरी गाज!

CHHATTISGARH : 4.51 crore scam? DEO in trouble! रायपुर। बलरामपुर...