MINOR GIRL DEATH : Suspicious death of MLA Rohit Pawar’s PA’s daughter
रायपुर। महाराष्ट्र के बारामती में NCP-SP विधायक रोहित पवार के PA की नाबालिग बेटी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई। लड़की शनिवार शाम घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी।
परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने तलाश शुरू की। रविवार सुबह करीब 8:30 बजे घर के पास नाले में उसका शव मिला।
BANGLADESH HINDU FAMILY DEATH : बंद घर में मिली हिंदू परिवार की 4 लाशें!
पुलिस को पास की एक इमारत की छत पर लड़की की चप्पल भी मिली है। अब CCTV फुटेज खंगाली जा रही है और पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि लड़की छत तक कैसे पहुंची और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत की असली वजह सामने आने की उम्मीद है। विधायक रोहित पवार ने भी मामले की गंभीरता से जांच की मांग की है।


