CHHATTISGARH : Accused of fake certificate, councillor loses his chair!
भिलाई. भिलाई नगर निगम के वार्ड 35 शारदा पारा से निर्वाचित पार्षद मोहम्मद सलमान को हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। फर्जी प्रमाण पत्र के जरिए चुनाव लड़ने के आरोप में उनकी बर्खास्तगी बरकरार रखी गई है।
मामला 2021 के नगर निगम चुनाव से जुड़ा है। वार्ड 35 ओबीसी के लिए आरक्षित था। आरोप था कि सलमान ने खुद को कंजड़ा समाज का बताते हुए चुनाव लड़ा था।
जांच में उनके जाति और सामाजिक स्थिति प्रमाण पत्र को लेकर गड़बड़ी सामने आई। जिस राजस्व प्रकरण का हवाला दिया गया था, वह किसी दूसरे व्यक्ति से संबंधित पाया गया।
MINOR GIRL DEATH : MLA रोहित पवार के PA की बेटी की संदिग्ध मौत
दुर्ग संभागायुक्त ने मई 2024 में सलमान को पार्षद पद से हटाने का आदेश दिया था। उनकी अपील भी खारिज हो गई। इसके बाद हाईकोर्ट की एकलपीठ ने भी याचिका खारिज कर दी।
अब डिवीजन बेंच ने भी बर्खास्तगी को बरकरार रखा है। यानी मोहम्मद सलमान की पार्षद की कुर्सी पर हाईकोर्ट ने मुहर लगा दी है।


