CG Crime News : मैरिज ब्यूरो की आड़ में लाखों की ठगी, शादी के इच्छुक युवकों को बनाया अपना निशाना

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG Crime News: Fraud Worth Lakhs Under the Guise of a Marriage Bureau; Young Men Seeking Marriage Targeted

CG Crime News : राजनांदगांव में शादी के नाम पर ठगी करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। बसंतपुर क्षेत्र में पुलिस ने सृष्टि कॉलोनी में फर्जी लव लाईफ रिश्ते मैरिज ब्यूरो संचालित कर ठगी करने वाले संचालक और डायरेक्टर को गिरफ्तार किया है।

आरोपियों द्वारा व्हाट्सएप पर युवतियों के फर्जी फोटो डाउनलोड कर फर्जी आईडी बनाकर युवकों को रजिस्ट्रेशन, पैकेज और फैमिली मीटिंग के नाम पर 30 से 40 हजार रुपये लेकर धोखाधड़ी की जाती थी।

आरोपियों ने बीते एक साल में 37,69,000 रुपये की ठगी की। पुलिस ने आरोपी नेहा पाठक और धर्मेन्द्र मानिकपुरी को गिरफ्तार कर लिया है।

जांच में अपराध पाए जाने पर थाना बसंतपुर में अपराध क्रमांक 135/2026 धारा 318(4), 3(5) भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

राजनांदगांव पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि, किसी भी ऑनलाइन मैरिज ब्यूरो, सोशल मीडिया या व्हाट्सएप के माध्यम से मिलने वाले विवाह प्रस्तावों पर बिना सत्यापन के पैसे न दें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत नजदीकी पुलिस थाना को दें।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related