Keral Election 2026: PM Modi का मास्टरप्लान, क्यो कहा संजू सैमसन की तरह करना होगा चुनाव में परफॉर्म

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Kerala Elections 2026: PM Modi’s Masterplan—Why He Said the Party Must Perform Like Sanju Samson in the Poll

 

Keral Election 2026: PM Modi ने गुरुवार को ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ कार्यक्रम के तहत नमो ऐप के जरिए केरल के भाजपा बूथ कार्यकर्ताओं से संवाद किया और उन्हें चुनाव से पहले घर-घर पहुंचकर जनसंपर्क तेज करने का आह्वान किया।

PM Modi ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे चुनाव से पहले हर मतदाता से कम से कम तीन बार संपर्क करें और भाजपा-एनडीए को एक मौका देने के लिए लोगों को प्रेरित करें।

उन्होंने केरल की सियासत पर निशाना साधते हुए कहा कि वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) और संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) दोनों ही भ्रष्टाचार और सांप्रदायिकता को बढ़ावा दे रहे हैं, जिससे राज्य को दोहरी क्षति हो रही है।

उन्होंने यह भी दावा किया कि केरल में भाजपा के प्रति लोगों का उत्साह बढ़ रहा है और यह राज्य की राजनीति में बदलाव का संकेत है। PM Modi ने कहा, “ऐसा लग रहा है कि केरल अब नई सरकार ही नहीं, बल्कि नई व्यवस्था भी चाहता है।”

PM Modi ने कार्यकर्ताओं को प्रेरित करते हुए भारतीय क्रिकेटर संजू सैमसन का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि जैसे किसी खिलाड़ी का प्रदर्शन टूर्नामेंट के निर्णायक चरण में बेहतर होता जाता है, वैसे ही चुनाव नजदीक आने पर कार्यकर्ताओं को अपनी सक्रियता, आत्मविश्वास और प्रयास बढ़ाने चाहिए।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related