SUSHASAN TIHAR 2026: CM- मंत्री की तस्वीर वाली शराब की बोतल की उठी मांग!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Sushasan Tihar 2026: Demand Rises for Liquor Bottles Featuring Photos of CM and Ministers!

SUSHASAN TIHAR 2026: बिलासपुर जिले के मुंगेली नगर पालिका में शुक्रवार को लगे सुशासन तिहार में एक अनोखी मांग सामने आई, जिसने सभी को हैरान कर दिया है।

एक ग्रामीण ने शराब की बोतल में अन्य सरकारी योजनाओं की तरह मुख्यमंत्री और आबकारी मंत्री की फोटो लगाने की मांग की है।

जानकारी के मुताबिक, सुशासन तिहार 2026 के समाधान शिविर में ग्रामीण परमेश्वर सिंह ठाकुर ने मांग की है कि शासन की विभिन्न योजनाओं और सामग्रियों में मुख्यमंत्री और संबंधित मंत्रियों की तस्वीरें लगाई जाती हैं, उसी तरह शराब की बोतलों पर भी मुख्यमंत्री और आबकारी मंत्री की फोटो लगाई जानी चाहिए।

सुशासन तिहार शिविर में दिए गए इस आवेदन के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

संबंधित अधिकारियों ने आवेदन मिलने की पुष्टि करते हुए कहा है कि इसे नियमानुसार वरिष्ठ अधिकारियों को भेजा जाएगा. फिलहाल यह मांग चर्चा का विषय बनी हुई है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related