CHHATTISGARH : विधायक गिरफ्तारी से पहले हंगामा! सड़क पर लेटकर रोक …

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CHHATTISGARH : Uproar before MLA’s arrest! Blocked by lying on road…

सीतापुर. छत्तीसगढ़ के सीतापुर से BJP विधायक रामकुमार टोप्पो अपनी गिरफ्तारी देने के लिए निकले थे, लेकिन रास्ते में ही सीन पलट गया। अंबिकापुर जाते वक्त बतौली में उनके ही पार्टी के कार्यकर्ता सड़क पर लेट गए और उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया। हालात ऐसे बने कि विधायक को वापस लौटना पड़ गया।

SUSHASAN TIHAR 2026: CM- मंत्री की तस्वीर वाली शराब की बोतल की उठी मांग!

इधर मामला पहले से ही गरम है क्योंकि विधायक पर नायब तहसीलदार से मारपीट का आरोप है और दोनों तरफ से FIR दर्ज हो चुकी है। दूसरी तरफ प्रदेशभर में तहसीलदारों की हड़ताल चल रही है, जिससे सरकारी कामकाज भी ठप पड़ गया है।

RAMBHADRACHARYA AND CHARAN DAS MAHANT CONTROVERSY: बाबा फर्जी है बयान पर महंत का यू-टर्न, बोले- सभी संतो का करता हूँ सम्मान! 

विधायक का कहना है कि वे खुद गिरफ्तारी देने जा रहे थे और किसी तरह का बवाल या भीड़ की जरूरत नहीं है। लेकिन जमीनी हालात में समर्थकों का विरोध और प्रशासनिक तनाव ने पूरे मामले को और उलझा दिया है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related