Flights Divert: मौसम बिगड़ने से दिल्ली एयरपोर्ट पर 15 उड़ानें डायवर्ट

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

नई दिल्ली। खराब मौसम के कारण शनिवार शाम को दिल्ली हवाई अड्डे पर कम से कम 15 उड़ानों को डायवर्ट किया गया। सूत्रों के मुताबिक, नौ उड़ानों को जयपुर, दो को अमृतसर, दो को लखनऊ, एक को मुंबई और एक को चंडीगढ़ डायवर्ट किया गया। इस बीच, राष्ट्रीय राजधानी में मौसम में अचानक बदलाव आया और मंगलवार शाम को दिल्ली के कई हिस्सों में बारिश हुई।

बता दें कि दिल्ली-एनसीआर में चिलचिलाती गर्मी से लोगों को राहत मिली है। मंगलवार को यहां अचानक मौसम बदल गया, जिसके बाद बारिश हुई। मंगलवार दोपहर से ही आसमान में बादल छाने लगे, जिसके बाद तेज बारिश की संभावना बनी। शाम होते-होते तेज हवा और आंधी के साथ बारिश हुई, हालांकि ये ज्यादा देर तक नहीं चली। अचानक मौसम बदलने से तापमान में भी गिरावट आई है।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related