पिता ने बेटे को उतारा मौत के घाट ,अपराध से बचने के लिए शव को खेत के कुंए में फेंका , जाने मामला

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायगढ़। लैलूंगा पुलिस द्वारा बेटे की हत्या कर अपराध से बचने शव को खेत के कुंए में फेंकने वाले आरोपी को हिरासत में लिया गया है। आरोपी को कल ज्युडिशियल रिमांड पर भेजा जाएगा। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार आज थाना लैलूंगा आकर ग्राम सुकवास निवासी सोनभद्र नाग (उम्र 26 साल) द्वारा उसके छोटे भाई उमेश नाग (22 साल) को उसके पिताजी जगमोहन नागवंशी (45 साल) द्वारा धान कुटने वाले मूसर से मारकर हत्या के बाद शव को कुंए में फेंक देना बताया।

रिपोर्टकर्ता बताया कि छोटा भाई उमेश नाग जब भी शराब पीता तो घर देर रात आता था और घर में पूरे परिवारवालों को परेशान करता था। बीते मंगलवार 23 नवंबर की रात उमेश घर नहीं आया था जिससे पूरे परिवार वाले खोज रहे थे। आज सुबह करीब 08 बजे पिताजी बताया कि मंगलवार की रात्रि करीब 11 बजे उमेश शराब पीकर आया और गाली गलौज कर परेशान कर रहा था। तब गुस्से में आकर धान कुटने वाला मूसर से एक मूसर उमेश नाग के बाएं कनपटी में मारा, जिससे उमेश वहीं घर में गिरकर मर गया, डर से घर में किसी को नहीं बताया और लाश को कंधे में उठाकर खेत के पास ले गया और एक साड़ी में बडा सा पत्थर बांध कर उमेश के गला में बांध कर कुंआ में डाल दिया था।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related