Emergency landing of the aircraft: लखनऊ एयरपोर्ट पर विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, 151 यात्रियों और छह क्रू मेंबर्स थे सवार

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Emergency landing of the aircraft: लखनऊ। यात्रियों को लेकर दुबई से काठमांडू जा रहे विमान की बुधवार सुबह लखनऊ के चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर आपातकालीन लैंडिंग कराई गई। बताया जा रहा है कि फ्लाइट में ईंधन कम होने की वजह से उसे एयरपोर्ट पर उतारा गया। करीब 20 मिनट बाद ईंधन भर कर विमान को रवाना किया गया।

बुधवार की सुबह विमान संख्या एफजेड 1133 करीब 151 यात्रियों और छह क्रू मेंबर्स को लेकर दुबई से नेपाल के काठमांडू जा रही थी। इस बीच विमान में ईंधन कम होने का अलर्ट आया। पायलट ने तत्काल लखनऊ एयरपोर्ट अधिकारियों से विमान को उतारने की अनुमति मांगी। अनुमति मिलने पर सुबह 9:40 पर विमान को एयरपोर्ट के रनवे पर उतारा गया। यहां से करीब 10 बजे विमान पुनः यात्रियों को लेकर सकुशल काठमांडू के लिए रवाना हो गया।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related