CPI MAOIST BAN CHHATTISGARH : छत्तीसगढ़ सरकार ने माओवादी संगठन और छह फ्रंटल संगठनों पर लगाया प्रतिबंध !

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CPI MAOIST BAN CHHATTISGARH : Chhattisgarh government bans Maoist organization and six frontal organizations!

रायपुर, 16 अप्रैल 2025। CPI MAOIST BAN CHHATTISGARH छत्तीसगढ़ सरकार ने कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (माओवादी) और इससे जुड़े छह फ्रंटल संगठनों पर प्रतिबंध की अवधि एक वर्ष के लिए और बढ़ा दी है। यह फैसला छत्तीसगढ़ विशेष जन सुरक्षा अधिनियम, 2005 के तहत लिया गया है।

राज्य सरकार की ओर से जारी आदेश के अनुसार जिन छह संगठनों पर प्रतिबंध जारी रहेगा, वे हैं:

दंडकारण्य आदिवासी किसान मजदूर संघ

क्रांतिकारी आदिवासी महिला संघ

क्रांतिकारी आदिवासी बालक संघ

क्रांतिकारी किसान कमेटी

महिला मुक्ति मंच

नेशनल रिवोल्यूशनरी पीपुल्स काउंसिल (जनताना सरकार)

CPI MAOIST BAN CHHATTISGARH इन संगठनों पर आरोप है कि वे CPI (माओवादी) की विचारधारा और कार्यप्रणाली को बढ़ावा देकर राज्य की शांति और सुरक्षा के लिए खतरा पैदा कर रहे हैं।

CPI MAOIST BAN CHHATTISGARH उल्लेखनीय है कि हाल ही में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने छत्तीसगढ़ में आतंकी फंडिंग से जुड़े मामले में एक बड़ी कार्रवाई की थी। इसमें प्रतिबंधित संगठन से जुड़े फ्रंटल संगठन मूलवासी बचाओ मंच (MBM) के नेता रघु मिडियामी को गिरफ्तार किया गया था।

NIA की जांच में सामने आया कि रघु मिडियामी माओवादी संगठन के लिए फंड जुटाने का काम कर रहा था, ताकि भारत विरोधी गतिविधियों को आर्थिक सहायता दी जा सके।

CPI MAOIST BAN CHHATTISGARH छत्तीसगढ़ सरकार ने यह निर्णय राज्य की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और नक्सली गतिविधियों पर कड़ा अंकुश लगाने के उद्देश्य से लिया है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related