GYANU JANU VIDEO CONTROVERSY : अमित जोगी की बढ़ीं मुश्किलें, अब बार काउंसिल का नोटिस!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

GYANU JANU VIDEO CONTROVERSY : Amit Jogi’s troubles increase, now notice from Bar Council!

रायपुर। ‘ज्ञानू-जानू’ वीडियो विवाद में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के नेता अमित जोगी की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। पुलिस जांच के बीच अब स्टेट बार काउंसिल ऑफ छत्तीसगढ़ ने भी उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया है। काउंसिल ने सात दिनों के भीतर जवाब मांगा है।

जानकारी के मुताबिक, अधिवक्ता बृजेशनाथ पांडेय की शिकायत के बाद यह नोटिस जारी किया गया है। हालांकि, शिकायत में लगाए गए आरोपों और आगे की प्रस्तावित कार्रवाई का पूरा विवरण सामने आने के बाद ही कानूनी स्थिति स्पष्ट होगी।

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से जुड़े कथित आपत्तिजनक वीडियो को लेकर भाजपा नेताओं ने रायपुर के सिविल लाइंस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने अमित जोगी समेत अन्य संबंधित लोगों के खिलाफ BNS की विभिन्न धाराओं और आईटी एक्ट के तहत FIR दर्ज कर जांच शुरू की है। पूछताछ के लिए पुलिस ने जोगी निवास पर नोटिस भी चस्पा किया था।

इधर, अमित जोगी के सूरत में होने की तस्वीरें सामने आने के बाद उनके फरार होने की चर्चाएं शुरू हुईं। पार्टी ने इन खबरों को भ्रामक बताया है। प्रदेश संगठन महामंत्री निलेश चौहान के मुताबिक, अमित जोगी निजी कार्यक्रम के चलते 2 से 8 नवंबर तक प्रदेश से बाहर हैं और 9 नवंबर को थाने पहुंचकर जांच में सहयोग करेंगे।

विवाद के बाद अमित जोगी ने संबंधित पोस्ट हटाकर सार्वजनिक रूप से माफी भी मांगी थी। अब बार काउंसिल के नोटिस पर उनका जवाब और आगे की कार्रवाई अहम होगी।

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related