CHHATTISGARH : चलती मालगाड़ी पर फेंका साइकिल का टायर, इंजन में लगी आग!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CHHATTISGARH : Bicycle tyre thrown on a moving goods train, engine catches fire!

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में बच्चों की एक शरारत से रेलवे सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो गए। उसलापुर और घुटकू स्टेशन के बीच लोखंडी फाटक के पास बने ब्रिज से कुछ बच्चों ने गुजरती मालगाड़ी पर साइकिल का टायर फेंक दिया। टायर सीधे इंजन की छत पर जा गिरा और ओवरहेड बिजली लाइन के संपर्क में आने से उसमें आग लग गई।

घटना मंगलवार, 3 नवंबर की सुबह करीब 6 बजे की बताई जा रही है। कटनी की ओर से बिलासपुर आ रही खाली मालगाड़ी के इंजन पर टायर गिरते ही तेज चिंगारियां निकलीं और धमाके जैसी आवाज सुनाई दी। लोको पायलट ने तुरंत ट्रेन रोककर रेलवे कंट्रोल रूम को सूचना दी। समय रहते ट्रेन रुकने से बड़ा हादसा टल गया।

CCTV से हुई छह नाबालिगों की पहचान

घटना के बाद रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने जांच शुरू की। आसपास के CCTV कैमरों की फुटेज खंगालने पर छह नाबालिगों की पहचान हुई। 4 नवंबर को आरपीएफ ने सभी को पकड़कर पूछताछ की।

पूछताछ में बच्चों ने बताया कि वे टायर का टुकड़ा मालगाड़ी के खाली वैगन में फेंकना चाहते थे, लेकिन वह इंजन पर जा गिरा। सभी बच्चे लोखंडी गांव के रहने वाले बताए गए हैं।

इस घटना के चलते अंबिकापुर एक्सप्रेस और अमरकंटक एक्सप्रेस का संचालन भी प्रभावित हुआ। मालगाड़ी करीब आधे घंटे बाद रवाना हुई, जिसके बाद यात्री ट्रेनों का परिचालन सामान्य हो सका।

रेलवे ट्रैक और बिजली की लाइनों के पास ऐसी लापरवाही जानलेवा हो सकती है।

 

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related