मुंबई से लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट में इमरजेंसी अलर्ट, आसमान में चक्कर लगा रहा विमान

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

नई दिल्ली। मुंबई से लंदन जाने वाली एअर इंडिया की फ्लाइट में यात्रियों को इमरजेंसी अलर्ट का मैसेज दिया गया। यह मैसेज लैंडिंग नहीं होने की वजह सर्कुलेट किया गया। हालांकि, लैंडिंग क्यों नहीं हो रही, इसका कोई कारण अभी तक पता नहीं चला है। एअर इंडिया की फ्लाइट AI129 7700 ब्रिटेन की राजधानी लंदन में चक्कर लगी रही है।

आपातकालीन सिग्नल

फ्लाइट ट्रैकर फ्लाइटरडार24 ने गुरुवार को बताया कि मुंबई से लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट ने ब्रिटेन की राजधानी के ऊपर से आपातकालीन सिग्नल भेजा है। हालांकि, आपातकालीन सिग्नल भेजे जाने का कारण पता नहीं चल पाया है। पिछले कुछ दिनों से विमानों को उड़ाने की धमकी मिलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार को मुंबई जाने वाली दो अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को बम की धमकी मिली। गुरुवार को विस्तारा और इंडिगो की दो अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी।

विमानों में बढ़ाई जाएगी सुरक्षा

इससे पहले बुधवार को लगातार तीसरे दिन नौ विमानों को उड़ाने की धमकी दी गई थी। इन धमकियों के बाद सरकार अलर्ट हो गई है और देशभर के हवाई अड्डों से उड़ान भरने वाले विमानों में एयर मार्शल की संख्या दोगुनी करने का फैसला किया है।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related