ELON MUSK TRILLIONAIRE : Elon Musk on his way to becoming the world’s first trillionaire with SpaceX IPO
रायपुर डेस्क। दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलॉन मस्क अब इतिहास रचने के बेहद करीब पहुंच गए हैं। उनकी कंपनी SpaceX के संभावित दुनिया के सबसे बड़े IPO के चलते उनकी नेटवर्थ में भारी उछाल देखा गया है और अब वह दुनिया के पहले ट्रिलियनियर बनने की रेस में सबसे आगे माने जा रहे हैं।
SpaceX का प्रस्तावित IPO 135 डॉलर प्रति शेयर के प्राइस बैंड पर तय बताया जा रहा है, जिससे कंपनी की वैल्यूएशन 1.77 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है। इसी वजह से मस्क की संपत्ति में अचानक बड़ा उछाल आया है और यह कई देशों की GDP से भी आगे निकल गई है।
RETAIL INFLATION INDIA : महंगाई ने मारी छलांग!
रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी कुल संपत्ति 971 से 982 अरब डॉलर के बीच पहुंच चुकी है, और SpaceX की लिस्टिंग के बाद यह 1.1 ट्रिलियन डॉलर से ज्यादा हो सकती है। अगर ऐसा हुआ तो वे दुनिया के पहले ट्रिलियन डॉलर क्लब में शामिल हो जाएंगे।
इस साल ही उनकी संपत्ति में 351 अरब डॉलर का इजाफा दर्ज किया गया है, जो कई बड़े अरबपतियों की कुल नेटवर्थ से भी ज्यादा है। टेस्ला, SpaceX, न्यूरालिंक और X (ट्विटर) जैसी कंपनियों के जरिए मस्क टेक दुनिया में अपनी पकड़ लगातार मजबूत कर रहे हैं।
