CG LIQUOR BOTTLE WARM : Worm in the liquor bottle!
रायपुर। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में देसी शराब की सील पैक बोतल में कीड़ा मिलने का मामला सामने आया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस घटना के बाद शराब उपभोक्ताओं में नाराजगी फैल गई है और विभाग से सख्त जांच की मांग उठ रही है।
मामला डभरा स्थित शासकीय देसी शराब दुकान का बताया जा रहा है, जहां एक व्यक्ति ने प्लेन ब्रांड का पौवा खरीदा था। खोलने पर बोतल के अंदर कीड़ा दिखाई देने से हड़कंप मच गया और उसने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया।
RETAIL INFLATION INDIA : महंगाई ने मारी छलांग!
इससे पहले भी बालोद में शराब की बोतल में कांच के टुकड़े मिलने का मामला सामने आ चुका है, जिसके बाद आबकारी विभाग ने जांच का आश्वासन दिया था।
लोगों का कहना है कि सरकारी शराब दुकानों में गुणवत्ता और निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। उपभोक्ताओं की सुरक्षा के लिए सख्त जांच और जिम्मेदारी तय करना जरूरी है।
