ELECTION RESULTS 2026 : मतगणना शुरू होते ही बड़ा उलटफेर

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal


रायपुर डेस्क।
देश के 5 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की सत्ता का फैसला आज ईवीएम से बाहर आना शुरू हो गया है और शुरुआती रुझानों ने सियासी तापमान बढ़ा दिया है. सबसे ज्यादा नजरें पश्चिम बंगाल पर हैं, जहां ममता बनर्जी की TMC और बीजेपी के बीच सीट-दर-सीट जबरदस्त मुकाबला दिख रहा है.

शुरुआती रुझानों में बंगाल में बीजेपी और TMC के बीच कांटे की टक्कर दिख रही है, जबकि असम में मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा की अगुवाई में बीजेपी मजबूत बढ़त बनाती नजर आ रही है. उधर केरल में यूडीएफ ने शुरुआती बढ़त लेकर मुकाबले को दिलचस्प बना दिया है, जबकि तमिलनाडु में स्टालिन की DMK अपनी पकड़ बनाए हुए है.

पुडुचेरी में भी सत्ता की तस्वीर धीरे-धीरे साफ हो रही है. स्ट्रांग रूम से लेकर काउंटिंग सेंटर तक हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है. कहीं CCTV पर सवाल उठ रहे हैं, तो कहीं एजेंट्स के बीच बहस.

अब सबसे बड़ा सवाल… किस राज्य में सत्ता बचेगी और कहां होगा सबसे बड़ा राजनीतिक उलटफेर?

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related