ELECTION RESULTS 2026 LIVE: Who will form the government in 5 states? Whose ‘game’ will come to an end?
ELECTION RESULTS 2026 LIVE: पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनावों के नतीजे आज घोषित किए जाएंगे।
पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु और केरल के अलावा पुडुचेरी में वोटों की गिनती शुरू हो गई है।
पश्चिम बंगाल में जहां मुख्य मुकाबला TMC और BJP के बीच है तो वहीं असम में BJP और Congress सत्ता के लिए आसने-सामने हैं।
तमिलनाडु में मुख्य लड़ाई DMK गठबंधन और AIMDMK गठबंधन के बीच है। यहां नजरें अभिनेता विजय की पार्टी TVK के प्रदर्शन पर भी रहेगी।
केरल में कांग्रेस के नेतृत्व वाले UDFऔर लेफ्ट के नेतृत्व वाले LDF के बीच BJP अपनी मौजूदगी दर्ज कराने की कोशिश कर रही है।
इन सबसे अलग केंद्र शासित राज्य पुडुचेरी में NR Congress के नेतृत्व वाले NDA गठबंधन और कांग्रेस के नेतृत्व वाले INDIA गठबंधन के बीच है।
इस बार का चुनाव बेहद अहम माना जा रहा है, क्योंकि इन नतीजों से कई बड़े नेताओं और दलों की राजनीतिक दिशा तय होगी।
कहीं सत्ता में वापसी की चुनौती है, तो कहीं बदलाव की उम्मीद की जा रही है। ऐसे में देशभर की नजरें इन परिणामों पर टिकी हुई हैं।

