CG ANALOGUE PANEER: Analogue paneer is being sold in the market under the name of paneer!
CG ANALOGUE PANEER: छत्तीसगढ़ के दुर्ग में शादी समारोह, होटल और रेस्टोरेंट में मिलने वाले पनीर की जगह कम कीमत वाला एनालॉग पनीर तेजी से इस्तेमाल किया जा रहा है।
खाद्य विशेषज्ञों का कहना है कि कई जगह खर्च कम करने और ज्यादा मुनाफा कमाने के लिए इसका इस्तेमाल किया जा रहा है।
हालांकि एनालॉग पनीर बेचना गैरकानूनी नहीं है, लेकिन इसे असली पनीर बताकर बेचना या परोसना नियमों के खिलाफ है।
एनालॉग पनीर को पाम ऑयल, स्टार्च, सोया प्रोटीन और दूसरे खाद्य पदार्थों से तैयार किया जाता है। यही वजह है कि इसकी कीमत असली पनीर से काफी कम होती है।
जहां बाजार में दूध से बना पनीर 400 से 450 रुपये प्रति किलो तक बिकता है, वहीं सिंथेटिक पनीर 250 से 300 रुपये प्रति किलो तक मिल जाता है।
एनालॉग पनीर में असली पनीर की तुलना में प्रोटीन और कैल्शियम बहुत कम या लगभग नहीं के बराबर होता है।
ऐसे खाद्य पदार्थों का लगातार और अधिक मात्रा में सेवन करने से शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल बढ़ सकता है, जिससे दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ने की आशंका रहती है।
इसमें मौजूद ज्यादा स्टार्च और फैट वजन बढ़ाने का कारण भी बन सकते हैं। कुछ लोगों को इसके सेवन से गैस, अपच या पेट से जुड़ी अन्य समस्याएं भी हो सकती हैं।
इसलिए विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि पनीर खरीदते या बाहर खाते समय यह जरूर सुनिश्चित करें कि वह दूध से बना असली पनीर है या सिंथेटिक उत्पाद।
