The General Manager inspected safety and railway development works on the Marauda-Tadoki rail section.
रायपुर – 26 जून 2026 : दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल में आज दिनांक 26 जून 2026 को महाप्रबंधक तरुण प्रकाश द्वारा मरौदा से ताड़ोकी रेल सेक्शन का संरक्षा एवं रेल विकासात्मक कार्यों का निरीक्षण किया गया ।
निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक ने मरौदा रेलवे स्टेशन पर चल रहे अमृत भारत स्टेशन योजना के विकासात्मक कार्य, अप्रोच रोड़, आर आर आई, रेलवे स्टेशन परिसर का गहनता से निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण की कड़ी में बालोद रेलवे स्टेशन, दल्लीराजहरा रेलवे स्टेशन में चल रहे अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत रेलवे स्टेशनों पर किए जा रहे सौंदर्यीकरण एवं विकासात्मक कार्यों यात्री सुविधाओं में वृद्धि, रेलवे स्टेशनों में सुगम्य प्रवेश आसानी से टिकट लेने, प्रतीक्षालय की व्यवस्था, रेल परिचालन संबंधित, यात्री सुविधा व संरक्षा संबंधित कार्यों पर आवश्यक दिशा निर्देश की अनुपालना हेतु संरक्षा कोटि के रेल कर्मियों तथा रेलवे ट्रैक पर काम कर रहे ट्रैकमेनो से संरक्षा विषयों पर संवाद किये ।
बालोद रेलवे स्टेशन पर व्यापारी संघ के प्रतिनिधियों चेंबर ऑफ कॉमर्स, नगर पालिका अध्यक्ष, पार्षद सहित स्थानीय गणमान्य लोगों ने महाप्रबंधक महोदय से रेल के विकासात्मक कार्यों पर चर्चा की।
एवं संयुक्त चालक दल लॉबी में लोको पायलट एवं ट्रेन मैनेजर के ड्यूटी मैनेजमेंट, यार्ड रिमॉडलिंग पर चर्चा की।
भानुप्रतापपुर रेलवे स्टेशन पर बस्तर क्षेत्र के मीडिया सदस्यों से चर्चा की। रेलवे सुरक्षा बल बैरक में रेलवे सुरक्षा बल के जवानों को दी जा रही सुविधाओं का निरीक्षण किया। ताड़ोकी रेलवे स्टेशन पर स्थानीय सुरक्षा बल, सहस्त्र सीमा बल के अधिकारियों से चर्चा की।
निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक तरुण प्रकाश ने अमृत भारत स्टेशन योजना के कार्यों की गुणवत्ता यात्रियों के अनुरूप सुविधाएं विकसित करने, सुरक्षित रेल परिचालन पर विशेष जोर देते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश एवं समय पर कार्य पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया। इस दौरान स्थानीय गणमान्य लोगों ने महाप्रबंधक महोदय को ज्ञापन भी दिये।
इस निरीक्षण में मंडल रेल प्रबंधक दयानंद सहित बिलासपुर मुख्यालय के प्रधान मुख्य विभागाध्यक्ष रायपुर रेल मंडल के अधिकारी उपस्थित रहे।
