CG Hit-and-Run Case: Truck driver fled after running over an innocent victim; police chased and caught him!
CG HIT AND RUN CASE: छत्तीसगढ़ के मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के गुंडरदेही गांव के पास सड़क किनारे खेल रहे एक 10 साल के बच्चे को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया।
बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद ड्राइवर ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया।
पुलिस ने जब ट्रक को रोकने की कोशिश तो, ड्राइवर बैरिकेड्स तोड़कर महाराष्ट्र बॉर्डर की ओर भाग निकला।
पहले मोहला में नाकेबंदी की गई थी। ट्रक ड्राइवर बैरिकेड्स तोड़ आगे निकल गया, इसके बाद उसे मानपुर में रोकने की कोशिश की गई। इस बार भी वह नहीं रुका।
आखिरकार कोहका के पास ट्रक सड़क ने नीचे उतर गया, तब जाकर आरोपी ड्राइवर पुलिस की पकड़ में आया।
इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा और राहगीरों में भी दहशत फैल गई।
घटना के दौरान चालक को चोटें भी आईं, जिसके चलते उसे उपचार के लिए मानपुर अस्पताल भेजा गया।
पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि हादसे के समय ड्राइवर नशे की हालत में था या नहीं।
जांच के आधार पर चालक के खिलाफ हिट एंड रन, लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने और अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया
दुर्घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने गुंडरदेही गांव में बच्चे का शव सड़क पर रखकर चक्काजाम कर दिया।
ग्रामीणों ने आरोपी ड्राइवर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे।
अधिकारियों ने ग्रामीणों से बातचीत कर कार्रवाई का भरोसा दिलाया, जिसके बाद प्रदर्शन समाप्त किया गया। इसके बाद बच्चे के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अंबागढ़ चौकी अस्पताल भेजा गया।
