NAKTI VILLAGE PROTEST : माना के नकटी गांव में ग्रामीणों का जबरदस्त विरोध

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

NAKTI VILLAGE PROTEST : Strong protest by villagers in Nakti village of Mana

रायपुर. रायपुर के माना इलाके के नकटी गांव में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को लेकर शुक्रवार को माहौल गरमा गया। प्रशासन की टीम जैसे ही कार्रवाई की तैयारी में पहुंची, वार्ड 16 और 17 के सैकड़ों ग्रामीण विरोध में उतर आए।

ग्रामीणों का आरोप है कि 25 जून की तारीख वाला नोटिस उन्हें 26 जून को आकर चस्पा किया गया। ऐसे में न तो अपनी बात रखने का मौका मिला और न ही कोई वैकल्पिक व्यवस्था करने का समय।

GOLD SILVER PRICE FALLS : सोने-चांदी के दाम में बड़ी गिरावट, बाजार में बढ़ी रौनक

नोटिस मिलते ही गांव में हलचल मच गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। ग्रामीणों ने साफ कहा कि वर्षों से बसे लोगों को बिना पर्याप्त समय और पुनर्वास की स्पष्ट व्यवस्था के हटाना न्यायसंगत नहीं है।

स्थिति बिगड़ती देख प्रशासन ने इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया। कुछ समय के लिए पुलिस और ग्रामीण आमने-सामने भी रहे, हालांकि अधिकारियों ने बातचीत के जरिए माहौल शांत करने की कोशिश की।

प्रशासन का कहना है कि पूरी कार्रवाई नियमों के तहत की जा रही है, जबकि ग्रामीणों की मांग है कि पहले पुनर्वास और पर्याप्त समय दिया जाए, उसके बाद ही कोई कदम उठाया जाए। फिलहाल पूरे इलाके में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है और आगे की कार्रवाई पर सभी की नजर टिकी है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related