RAILWAY PHOTOGRAPHY BAN : रेलवे स्टेशनों पर फोटोग्राफी-वीडियोग्राफी पर बैन !

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

RAILWAY PHOTOGRAPHY BAN : Photography and videography banned at railway stations!

नई दिल्ली। RAILWAY PHOTOGRAPHY BAN हरियाणा की ज्योति मल्होत्रा के पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में गिरफ्तारी के बाद राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर सतर्क ईस्टर्न रेलवे ने बड़ा कदम उठाया है। रेलवे ने ब्लॉगर और यूट्यूबर्स से अपील की है कि वे रेलवे स्टेशनों और प्लेटफॉर्म की विस्तृत फोटोग्राफी या वीडियोग्राफी न करें। रेलवे का कहना है कि ऐसी गतिविधियां देश की सुरक्षा के लिए खतरा बन सकती हैं।

RAILWAY PHOTOGRAPHY BAN पूर्वी रेलवे के प्रवक्ता ने कहा कि स्टेशनों पर निगरानी बढ़ा दी गई है और नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि “स्टेशन परिसर और प्लेटफॉर्म की तस्वीरें या वीडियो लेना प्रतिबंधित है। वर्तमान सुरक्षा स्थिति को देखते हुए हमने निगरानी बढ़ाने का निर्णय लिया है।”

RAILWAY PHOTOGRAPHY BAN प्रवक्ता ने स्पष्ट किया कि “कुछ ब्लॉगर और यूट्यूबर्स अपने चैनल्स के लिए रेलवे स्टेशनों पर वीडियो ब्लॉग बनाते हैं, जो सुरक्षा के लिए खतरा बन सकते हैं। हम सभी से अपील करते हैं कि ऐसी गतिविधियों से बचें। नियमों का पालन करना सभी की जिम्मेदारी है, क्योंकि राष्ट्रीय सुरक्षा सर्वोपरि है।”

कब मिलेगी अनुमति?

रेलवे ने यह भी स्पष्ट किया कि मीडिया या न्यूज चैनलों को विशेष परिस्थितियों में कवरेज की अनुमति दी जा सकती है, लेकिन आम नागरिकों को स्टेशन परिसर की फोटोग्राफी या वीडियोग्राफी की इजाजत नहीं है। प्रवक्ता ने कहा कि “यह प्रतिबंध पहले से लागू है, लेकिन मौजूदा हालात को देखते हुए इसे और सख्ती से लागू किया जा रहा है।”

सुरक्षा सर्वोपरि

RAILWAY PHOTOGRAPHY BAN रेलवे ने दोहराया कि यह कदम देश की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है। सभी यात्रियों और नागरिकों से अनुरोध किया गया है कि वे रेलवे स्टेशनों पर अनावश्यक फोटोग्राफी या वीडियोग्राफी से बचें और नियमों का पालन करें।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related