EARTHQUAKE: The ground shook in Nashik and Chamba early in the morning!
EARTHQUAKE: महाराष्ट्र के नासिक और हिमाचल प्रदेश के चंबा में भूकंप के झटके महसूस किए गए है.
राहत की बात यह है कि अभी तक किसी भी जगह से जान-माल के नुकसान की जानकारी सामने नहीं आई है.
महाराष्ट्र के नासिक में शुक्रवार सुबह 5 बजकर 32 मिनट 39 सेकंड पर भूकंप दर्ज किया गया. इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.4 रही और भूकंप का केंद्र जमीन के करीब तीन किलोमीटर नीचे था.इसका स्थान 20.461 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 73.748 डिग्री पूर्वी देशांतर पर दर्ज किया गया.
इसके बाद हिमाचल प्रदेश के चंबा में सुबह 6 बजकर 36 मिनट 28 सेकंड पर भूकंप आया. इसकी तीव्रता 3.0 और गहराई पांच किलोमीटर रही. चंबा में भूकंप का स्थान 33.131 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 76.585 डिग्री पूर्वी देशांतर दर्ज किया गया. दोनों जगह फिलहाल किसी नुकसान की सूचना नहीं है.
