EARTH QUAKE BREAKING : भारत के 4 राज्यों में भूकंप के तेज झटके

Date:

EARTH QUAKE BREAKING: Strong earthquake shocks in 4 states of India

नई दिल्ली। पूर्वोत्तर राज्य असम और मेघालय समेत देश के 4 राज्यों में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. जानकारी के मुताबिक पश्चिम बंगाल और त्रिपुरा में भी सोमवार शाम को धरती हिली. मेघालय में आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.2 दर्ज की गई.नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक मेघालय में शाम 6.15 बजे भूकंप के झटके लगे. रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.2 मापी गई.

वहीं नॉर्थ बंगाल के कुछ हिस्सों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए. बताया जा रहा है कि सिलीगुड़ी और कूचबिहार में भूकंप आया है. सोमवार को गांधी जयंती की छुट्टी होने पर शाम के वक्त लोग घर पर ही थे. भूकंप की वजह से लोगों में अफरातफरी मच गई. लोग घरों से बाहर सुरक्षित स्थानों की ओर भागे. हालांकि शुरुआती जानकारी के मुताबिक किसी भी तरह के जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है.

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CG NAXAL NEWS : ITBP जवानों से भरा वाहन पलटा, 6 घायल

CG Naxal News: Vehicle Carrying ITBP Jawans Overturns; 6...

CG ELECTION : नगरीय निकाय और पंचायत उपचुनाव की घोषणा! 

CG Elections: Urban Body and Panchayat By-elections Announced! CG ELECTION...

ANIL AMBANI : अनिल अंबानी केस में बड़ा मोड़

ANIL AMBANI : Major twist in Anil Ambani case रायपुर।...